युवा संगम रोजगार मेले में 455 आवेदको हुआ प्राथमिक चयन
खंडवा 6 अगस्त 2026, शासन के निर्देशानुसार गुरुवार को शासकीय आईं टी आईं खंडवा में युवा संगम रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेंटिशिप मेला का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी लक्ष्मण सिंह सिलौटे ने बताया कि इस मेले में 12 कम्पनियो ने भाग लिया, और 455 बेरोजगार युवाओं का प्राथमिक चयन कर उन्हें ऑफ़र लेटर प्रदाय किये। उल्लेखनीय है कि मेले में कुल 618 आवेदको ने अपना पंजीयन कराया था। श्री सिलौटे ने बताया कि स्वास्थ विभाग द्वारा मेले में आए कुल 72 युवक युवतियों का स्वास्थ परीक्षण भी किया।

Leave a Reply