पावनसिटी खण्डवा
मो. 9425045481
खण्डवा – राज्य शासन ने प्रदेश में विजयादशमी पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले शस्त्र पूजन कार्यक्रमों के लिये मंत्रीगणों को मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किया है। इसके तहत प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री कुँवर विजय शाह 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन खंडवा में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री डॉ. शाह पुलिस लाइन में 20 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे से विजयादशमी पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शस्त्र पूजन करेंगे।







