पावनसिटी हरदा
मो. 9425045481
माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन एवं दशहरा पर्व के अवसर पर शहर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ एवं वाहनों के सुचारू आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए यातायात पुलिस हरदा द्वारा विशेष यातायात, वैकल्पिक मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था की गई है।
माँ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हेतु मार्ग व्यवस्था
माँ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन पेड़ीघाट पर किया जावेगा , इस दौरान प्रतिमा विसर्जन मार्ग के सुचारू संचालन हेतु खेड़ीपुरा नाका से चांडक चौक तक विशेष यातायात व्यवस्था रहेगी । इस दौरान उक्त मार्ग से जाने वाले वाहनों को निम्नानुसार वैक्लिपक मार्ग पर डायवर्ट किया जावेगा
चाण्डक चौक से घंटाघर की ओर जाने वाले वाहनः चाण्डक चौक⟶ पोस्ट ऑफिस⟶प्रताप टॉकिज
खेड़ीपुरानाका से घंटाघर की ओर जाने वाले वाहनः- खेड़ीपुरानाका ⟶ वायपास चौराहा की ओर
दशहरा पर्व एवं रावण दहन हेतु मार्ग व्यवस्था– नेहरू स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा विशेष वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं ।
हरदा से छीपानेर की ओर जाने वाले वाहन:
गुर्जर बोर्डिंग क्षेत्र से होकर जाने वाले वाहन )* अस्पताल चौक ⟶बस स्टेण्ड ⟶ कृषि उपज मंडी में से होते हुये ⟶ छीपानेर चौक ⟶छीपानेर
इंदौर रोड से होकर जाने वाले वाहन )* परशुराम चौक (प्रताप टॉकिज) ⟶ डूडी निवास ⟶काली मंदिर ⟶ वायपास चौराहा ⟶ छीपानेर चौक ⟶छीपानेर
छीपानेर की ओर से हरदा आने वाले वाहन: छीपानेर चौक बायपास चौराहा ⟶ प्रताप टॉकिज
दशहरा पर्व एवं रावण दहन हेतु नेहरू स्टेडिम क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था
नेहरू स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों एवं श्रद्धालुओं के वाहनों हेतु निम्नानुसार पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है—
अस्पताल चौक एवं डूडी निवास की ओर से प्रवेश करने वाले वाहन:* डॉ. भीमराव अंबेडकर
स्कूल एवं महात्मा गांधी स्कूल के खेल मैदान में पार्क किए जाएंगे।
छीपानेर चौक , वृद्दाश्रम वाली गली एवं काली मंदिर , की ओर से प्रवेश करने वाले वाहन:* पॉलिटेक्निक कॉलेज के पिछले गेट से प्रवेश कर पीछे स्थित मैदान में पार्क किए जाएंगे। यातायात पुलिस हरदा द्वारा सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि पर्व के दौरान निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन कर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें, ताकि पर्व सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें । किसी प्रकार की यातायात संबंधित असुविधा होने पर यातायात के मोबाईल न. 7049162398 पर संपर्क करें ।







