हरदा – मुख्यालय द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जिले मे 31 जुलाई से 06 अगस्त तक आयोजित सात दिवसीय सिविल डिफेंस वालेंटियर्स प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस शनिवार को सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को प्रशिक्षण निर्धारित सिलेबस अनुसार प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्लाटून कमाण्डर श्रीमती रक्षा राजपूत ने आधुनिक युद्ध, मनोवैज्ञानिक युद्ध, अफवाहें, दहशत, भीड़ आदि की स्थिति में सीडीवी की भूमिका के संबंध में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में प्लाटून कमाण्डर श्रीमती रक्षा राजपूत ने हवाई हमला, सायरन, ड्रोन हमले और सुरक्षा आदि के संबध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में हवलदार श्री दीपक ठाकुर ने सैद्धान्तिक और व्यवहारिक गांठों के प्रकार व रस्सी की उपयोगिता एवं एसडीईआरएफ टीम तथा नेहरू युवा केन्द्र हरदा एवं होमगार्ड विभाग की संयुक्त टीम ने 150 सिविलडिफेंस वोलेंटियर को नशामुक्त अभियान 2.0 के अंतर्गत प्रतिज्ञा दिलाई गई।

Leave a Reply