पावनसिटी ‎​हरदा 

‎मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्य प्रदेश शासन) द्वारा ‘प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम’ के तहत विकासखण्ड स्तरीय संवाद योजना की मासिक बैठक का आयोजन जिले के दो विकासखंड जनपद पंचायत सभागार हरदा एवं खिरकिया में किया गया।

‎​इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विकासखंड की प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं और परामर्शदाताओं के साथ समन्वय स्थापित कर आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करना था।

‎​प्रमुख उपस्थितगण

‎​बैठक में परिषद के उच्चाधिकारियों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही,जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं। परिषद के संभाग समन्वयक कौशलेस तिवारी ने सभी प्रस्फुटन समीतियो द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की दौरान समितियो ने अपने कार्यो का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया कौशलेश तिवारी द्वारा समसामयिक योजना ओ पर विस्तार से बताया एवं आगामी माह मे किये जाने वाले कार्यो पर संभाग समन्वयक द्वारा 12 अगस्त को स्वैच्छिक पखवाड़े के समापन,हरियाली यात्रा ,एक पेड माँ के नाम तिरंगा यात्रा सहित सी एम सी एल डी पी पाठ्यक्रम के लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। दोनों बैठकों में

‎​कौशलेश तिवारी संभाग समन्वयक म.प्र. जन अभियान परिषद नर्मदापुरम,संदीप गौहर जिला समन्वयक,राकेश वर्मा  विकास खंड समन्वयक एवं विनीता शाह सहित नवांकुर संस्था प्रमुख,समस्त प्रसफुटन समिति अध्यक्ष,परामर्शदाता ​और प्रस्फुटन समितियों और नवांकुर संस्थाओं से जुड़े संबंधित प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply