Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
खंडवा

12 सितंबर की नेशनल लोक अदालत में बैंक के अधिकाधिक निराकरण हेतु बैठक संपन्न

2 min read

12 सितंबर की नेशनल लोक अदालत में बैंक प्रिलिटिगेशन प्रकरणों के अधिकाधिक निराकरण हेतु बैठक संपन्न

खंडवा , आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में बैंक संबंधी प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का अधिकाधिक संख्या में आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के माध्यम से निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा द्वारा बैंक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा श्री पीयूष भावे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी नेशनल लोक अदालत के माध्यम से बैंक ऋण संबंधी प्रिलिटिगेशन प्रकरणों के अधिकाधिक निराकरण पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

सचिव  पीयूष भावे द्वारा बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बैंक स्तर पर लंबित ऋण वसूली से संबंधित ऐसे प्रकरण, जिनमें पक्षकार आपसी सहमति से विवाद का समाधान कर सकते हैं, उन्हें चिन्हित कर लोक अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण की जाए। उन्होंने कहा कि लोक अदालत विवादों के त्वरित, सरल एवं कम खर्चीले समाधान का प्रभावी माध्यम है। बैंक प्रकरणों में पक्षकारों को समझाइश देकर आपसी सहमति से प्रकरणों का निराकरण कराने से न केवल पक्षकारों को राहत प्राप्त होती है, बल्कि न्यायालयीन प्रक्रिया का समय एवं संसाधन भी बचते हैं। उन्होंने बैंक अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अधिक से अधिक पात्र प्रकरणों में पक्षकारों से संपर्क कर उन्हें लोक अदालत के माध्यम से समाधान के लिए प्रेरित करें।

बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकारी  दिलावर सिंह, लीड बैंक मैनेजर गणेश ताईकर सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा अपने-अपने बैंकों में लंबित प्रिलिटिगेशन प्रकरणों की स्थिति एवं संभावित समझौता योग्य प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की गई तथा नेशनल लोक अदालत में अधिकाधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया गया।