Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
हरदा

हंडिया पुलिस ने किया पर्दाफाश,04 आरोपी गिरफ्तार,

3 min read

मोबाइल टावरों में लगे एसी के कंप्रेसर, कॉइल एवं कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का थाना हंडिया पुलिस ने किया पर्दाफाश 04 आरोपी गिरफ्तार, करीब ₹6.50 लाख का मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त टवेरा वाहन जब्त

 

 

पुलिस अधीक्षक हरदा शशांक के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा अमित कुमार मिश्रा एवं एसडीओपी हरदा श्रीमती शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में थाना हंडिया पुलिस द्वारा मोबाइल टावरों में लगे एसी की सामग्री चोरी करने वाले गिरोह के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ में हरदा, हंडिया एवं अन्य थाना क्षेत्रों में मोबाइल टावरों से एसी के कंप्रेसर, कॉइल एवं कॉपर पाइप चोरी करने की 05 घटनाओं का खुलासा हुआ है।

 

घटना दिनांक 03-04.08.2026 की दरमियानी रात मोबाइल टावरों से एसी की सामग्री चोरी होने के संबंध में फरियादी अनिल कुमार किरार एवं धर्मेंद्र भाटी द्वारा पृथक-पृथक रिपोर्ट थाना हंडिया में दर्ज कराई गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपियों की तलाश एवं चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु थाना प्रभारी हंडिया को आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

निर्देशों के पालन में थाना हंडिया पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर दिनांक 18.08.2026 को 04 संदिग्ध युवकों को अभिरक्षा में लेकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सफेद रंग की टवेरा कार क्रमांक GJ-31-N-4530 से विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर मोबाइल टावरों की रेकी करते थे।

 

रेकी करने के बाद आरोपी मोबाइल टावरों में लगे एसी को खोलकर उसमें लगे कंप्रेसर, कॉपर कॉइल एवं कॉपर पाइप को काटकर चोरी करते थे। पूछताछ में आरोपियों द्वारा निम्न चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की गई—

 

आरोपियों द्वारा कबूल की गई चोरी की घटनाएं

दिनांक 01-02.08.2026 की दरमियानी रात — जोशी कॉलोनी, हरदा स्थित आइडिया मोबाइल टावर के एसी की सामग्री चोरी।

दिनांक 01-02.08.2026 की दरमियानी रात — चौबे कॉलोनी, हरदा स्थित आइडिया मोबाइल टावर के एसी की सामग्री चोरी।

दिनांक 03-04.08.2026 की दरमियानी रात — कस्बा हंडिया स्थित एयरटेल मोबाइल टावर के एसी की सामग्री चोरी।

दिनांक 04-05.08.2026 की दरमियानी रात — ग्राम अबगांवकला स्थित आइडिया मोबाइल टावर के एसी की सामग्री चोरी।

दिनांक 04-05.08.2026 की दरमियानी रात — ग्राम मादला, थाना छीपाबड़ क्षेत्र स्थित मोबाइल टावर के एसी की सामग्री चोरी।

 

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1)सलमान पिता सकूर खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी रोशनी, थाना खालवा, जिला खंडवा।

2)फारूक पिता मुख्तियार मंसूरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी रोशनी, थाना खालवा, जिला खंडवा।

3)समीर पिता अफजल मंसूरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी रोशनी, थाना खालवा, जिला खंडवा।

4)फरहान पिता संजू खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी चैनपुर सरकार, थाना छनेरा, जिला खंडवा।

जब्त मशरूक09 नग कंप्रेसर13 नग कॉइल (जाली) 05 किलोग्राम कॉपर पाइप के टुकड़े

 

घटना में प्रयुक्त टवेरा कार क्रमांक GJ-31-N-4530, अनुमानित कीमत ₹4,00,000/-

एसी खोलने एवं काटने के औजार — पाना, पेचकस, प्लास, कटर आदि

आरोपियों के मोबाइल फोन

कुल जब्त मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन की अनुमानित कीमत लगभग ₹6,50,000/-

आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर विवेचना में सामने आए अन्य तथ्यों के संबंध में जांच जारी है।

थाना हंडिया पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मोबाइल टावरों से एसी की सामग्री चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने, चोरी गया मशरूका तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।