Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
हरदा

तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान अभियान के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों को दिलाई शपथ

1 min read

पावनसिटी  खंडवा

खंडवा – राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को ब्लॉक पंधाना में तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान अभियान के दौरान नोडल अधिकारी डॉ. सुजीत वर्मा द्वारा पंधाना एवं रुस्तमपुर के सांदीपनी स्कूल में विद्यार्थियों और शिक्षकों को तंबाकू उत्पादों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. वर्मा ने बताया कि तंबाकू के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी सहित 40 से अधिक गंभीर बीमारियां होती हैं। इस अवसर पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को तंबाकू का कभी सेवन न करने और अपने परिजनों व समाज को भी तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में डॉ वर्मा ने कोटपा अधिनियम के बारे में बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना और नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचना दंडनीय अपराध है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे खुद भी तंबाकू से दूर रहें और “अपने स्कूल को तंबाकू मुक्त बनाएं” अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण भी उपस्थित थे।