Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
हरदा

संयुक्त संचालक ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण

2 min read

संयुक्त संचालक ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण

कलश वंदन यात्रा’ का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत, रथ और कलश का किया पूजन

हरदा – संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जन्म जयंती वर्ष के पावन अवसर पर पूरे मध्य प्रदेश में ‘कलश वंदन यात्रा’ निकाली जा रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गुरु रविदास जी के शांति और समता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना और समाज में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में शुक्रवार को यह यात्रा हरदा जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुँची। यात्रा ग्राम अबगांवकला से भादुगांव, भंवर तलाब, खेड़ा, रातातलाई, हेमापुर, नयापुरा पहुँची। यात्रा मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उत्साह के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ कलश का पूजन किया। इस यात्रा को लेकर क्षेत्र के नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

 

संयुक्त संचालक ने आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण

हरदा- संयुक्त संचालक महिला बाल विकास नर्मदापुरम श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी ने जिला शुक्रवार को हरदा में परियोजना हरदा ग्रामीण 1 के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र मोहनपुर में बच्चे भोजन करते पाए गए। श्रीमती तिवारी ने सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र के टीवी, वाटर फिल्टर का इंस्टालेशन एवं रसोई घर, पोषण वाटिका, रेनवाटर हार्वेस्टिंग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान टीएचआर का निरीक्षण किया गया एवं उसकी गुणवत्ता चेक की गई। संयुक्त संचालक ने इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर कुपोषित बच्चों को दिए जाने वाले दवाइयों की जानकारी ली तथा उनके वजन और ऊंचाई का सत्यापन किया। उन्होने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए की प्रतिदिन बच्चों को अनिवार्य रूप से शाला पूर्व शिक्षा की गतिविधि करवाएं। आंगनबाड़ी केंद्र मोहनपुर के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्र कुकरावत, गहाल एवं धुरगाढ़ा का भी निरीक्षण किया।