Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
हरदा

रक्षाबंधन पर्व को लेकर संयुक्त दल की छापामार कार्रवाई, 17,500 रुपये जुर्माना

1 min read

हरदा- आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं एसडीएम श्री अशोक डहेरिया के निर्देशानुसार राजस्व विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगर पालिका के संयुक्त दल द्वारा शहर में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
संयुक्त दल ने दूध डेयरी, होटल, बेकरी एवं फल दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था तथा डस्टबिन की उपलब्धता की जांच की। कार्रवाई के दौरान पनीर एवं मिठाइयों के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा।
निरीक्षण के दौरान दुकानों में साफ-सफाई का अभाव पाए जाने तथा आवश्यक स्वच्छता मानकों का पालन नहीं करने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 17,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
अधिकारियों ने खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को रक्षाबंधन पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, प्रतिष्ठानों में पर्याप्त डस्टबिन रखने तथा खाद्य सामग्री को सुरक्षित एवं स्वच्छ तरीके से रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि त्यौहार के दौरान मिलावटी एवं अस्वच्छ खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए जांच एवं कार्रवाई का अभियान निरंतर जारी रहेगा।