थाना छीपाबड़ के द्वारा,
किसानो के खेतो में पानी की मोटर एवं खेतो मे बने मकानो मे नकबजनी
की घटनाओं पर आरोपीयो के विरुध्द की गई बड़ी कार्यवाही
किसानो के खेतो में हो चोरी ” पर अंकुल लगाने हेतु वरिष्ट अधिकारियो से प्राप्त निर्देशो के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक हरदा  शंशाक के कुशल मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा ने जिला हरदा के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियो को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी क्रम मे एसडीओपी खिरकिया  रॉबर्ट गिरवाल के निर्देशन में थाना छीपाबड पुलिस टीम द्वारा पानी की मोटर चोरी एवं खेतो मे नकबजनी करने वाले व्यक्तियो को पकडने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
घटना क्रमांक 01- दिनांक 19.08.26 को फरियादी प्रतापसिंह पिता कुंजीलाल राजपुत निवासी टेमलाबाडी रैय्यत के द्वारा थाना छीपाबड़ पर सूचना दी गई की मेरे खेत में फसल में पानी देने के लिये 05 ह्रार्स पांवर की बिजली की पूनम कंपनी की मोटर थी एवं 80 फीट केवल वायर व स्टार्टर रखे थे दिनांक 18.08.2026 की दरम्यानी रात मे पानी की बिजली मोटर एवं वायरे व स्टार्टर चोरी करके ले गये । फरियादी की सूचना पर से थाना छीपाबड़ पर अप.क्र.411/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
घटना क्रमांक 02- दिनांक 29.06.26 को फरियादी राहुल पिता मिश्रीलाल यादव उम्र 38 साल निवासी वार्ड क्र. 07 खिरकिया के द्वारा थाना छीपाबड़ पर सूचना दी गई मेरा वार्ड नं. 09 खिरकिया में बाबा के ओटले से लगा हुआ एक कमरा है जिसमे खेती किसानी का सामान रखा रहता है । दिनांक 28.06.2026 से 29.06.2026 की दरम्यानी रात वार्ड नं. 09 खिरकिया में स्थित बाबा के ओटले से लगा हुआ मेरे कमरे से कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा दरवाजे का कुंडी तोडकर अंदर रखा सामान लगभग 02 क्विंटल मूंग बोने वाला, 300 फीट मोटर केवल वायर एवं एक स्टार्टर कुल अनुमानित कीमती 35000/- रूपये (अंके पेतीस हजार रूपये ) चोरी कर ले गये। फरियादी की सूचना पर से थाना छीपाबड़ पर अप.क्र.321/26 धारा 305(a),331(4) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
चोरी कि घटना को संज्ञान में लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)महोदय खिरकिया श्री रॉबर्ट गिरवाल के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी छीपाबड़ निरीक्षक संतोषसिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम की गठन कर पुलिस टीम को माल – मुल्जिम की पतारसी के लिये पुलिस के सूचना तंत्र व मुखबीरो को सक्रीय कर चोरी के आरोपीय की पतारसी हेतु लगाया गया व जिले के अन्दर व जिले के बाहर कई गांवो में दबिस देकर माल मुल्जिम की पतारसी हेतु लगातार प्रयास किया गया।
परिणामस्वरुप दिनांक 20.08.26 को पानी की मोटर चोरी करने वाले ओमप्रकाश पिता राधेश्याम कोरकु उम्र 22 साल निवासी टेमला बाडी रैय्यत व भोला पिता शांति लाल कोरकु उम्र 19 साल निवासी टेमलावाडी रैय्यत को गिरफ्तार कर किसानो के खेतो मे चोरी कि गई 02 पानी की मोटर जप्त कि गई एवं पानी की मोटर खरीदने वाले कालु उर्फ साहिल पिता इसराइल जाति मुसलमान उम्र 19 साल निवासी टेमलावाडी रैय्यत को भी आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया एवं चोरी की मोटर जप्त कि गई।
एवं दिनांक 29.06.26 को वार्ड क्र.09 खिरकिया मे हुई चोरी के सम्बध मे आरोपी ओमप्रकाश व भोला से पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया एवं 1-1 बोरी मुंग 50-50 kg की कीमती 10000/-रुपये की जप्त कि गई ।
गिरफ्तार शुदा आरोपी से बरामद सामग्री
1. 3 HP की सूपर कम्पनी की मोटर कीमती 20,000/-रुपये ।
2. 3 HP की पुरानी मोटर कीमती 20,000/-रुपये ।
3. 5 HP की पुरानी पूनम कम्पनी की मोटर एवं 25 फीट केवल वायर कुल कीमती 25,000/-रुपये ।
4. 50-50 kg की दो बोरी मूंग कुल 1 क्विटल कीमती 10,000/-रुपये ।
03 पानी की मोटर एवं 1 क्विटल मूंग , 25 फीट केवल वायर कुल कीमती 70,000/-रुपये ।
गिरफ्तार आरोपी
1.ओमप्रकाश पिता राधेश्याम कोरकु उम्र 22 साल निवासी टेमला बाडी रैय्यत
2.भोला पिता शांति लाल कोरकु उम्र 19 साल निवासी टेमलावाडी रैय्यत
3.कालु उर्फ साहिल पिता इसराइल जाति मुसलमान उम्र 19 साल निवासी टेमलावाडी रैय्यत
पुलिस टीम
उक्त प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)महोदय खिरकिया श्री रॉबर्ट गिरवाल के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी छीपाबड़ निरीक्षक संतोष सिंह चौहान,सउनि नानकराम कुशवाह ,सउनि संजयसिंह ठाकुर,प्रआर.264 शंभुदयाल चौरे ,प्रआर.225 आशीष, आर.376 सौरभ राजपूत,आर.316 शैलेन्द्र गुर्जर,आर.347 हेमुलाल जमरे,आर.391 उदयसिंह ,आर.118 हिरालाल सोंलकी,आर.344 ललित टीम की सराहनीय कार्य रहा।

Leave a Reply