Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
खंडवा

Khandwa News : देशगांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर को मिला गुणवत्ता प्रमाणपत्र

1 min read
Deshgaon's Ayushman Arogya Mandir receives quality certification.

Khandwa News :  पिछले दिनों केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन प्रणाली की टीम ने छैगांवमाखन विकासखण्ड के आयुष्मान आरोग्य मंदिर देशगांव में स्वास्थ्य सुविधाओं का वर्चुअल मूल्यांकन किया। राष्ट्रीय गुणवत्ता मुल्यांकन प्रणाली की टीम द्वारा किये गये मूल्यांकन में देशगांव के अस्पताल को 81.30 प्रतिशत अंको के साथ गुणवत्ता प्रमाणपत्र दिया गया है। असेसमेंट टीम द्वारा देशगांव के अस्पताल में ओपीडी कक्ष, दवाई वितरण कक्ष और सीएचओं द्वारा दी जा रही 12 स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और रिकार्ड संधारण की व्यवस्थाएं देखी। इसके अलावा ग्रामीणजनों से चर्चा कर उन्हें दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी जुगतावत ने इस उपलब्धि पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. प्रवीण बिरला, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी सहित सीएचओ, ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता व ब्लाॅक की टीम को शुभकामनांए दी हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 48 उपस्वास्थ्य केन्द्र, 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 2 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो को राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन प्रणाली द्वारा प्रमाणित किया जा चुका है।