Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
Uncategorized

ओंकारेश्वर में गहरे पानी में गए 3 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचाया

2 min read

ओंकारेश्वर में गहरे पानी में गए 3 श्रद्धालुओं को सुरक्षित बचाया

खंडवा – ओंकारेश्वर के केवलराम घाट पर होमगार्ड और एसडीईआरएफ के जवानों की त्वरित कार्रवाई से नर्मदा नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए लखनऊ, उत्तर प्रदेश निवासी चार श्रद्धालुओं में से तीन को होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के जवानों ने त्वरित रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्री आशीष कुशवाहा ने बताया कि एक अन्य युवक को निकाल कर घाट पर ही सीपीआर देकर हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट कुशवाहा ने बताया कि घाट पर तैनात होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवान लगातार लोगों को समझाइश दे रहे थे कि गहरे पानी में न जाएं, इसी बीच जानबूझकर वीडियो फोटो बनाने के लिए लखनऊ से आए 4 युवक गहरे पानी में चले गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ जवान नागेंद्र शर्मा तथा उदय सोलंकी ने तत्काल रेस्क्यू कार्रवाई करते हुए 3 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं एक अन्य युवक को गहरे पानी से बाहर निकाला तो उसकी स्थिति गंभीर थी अतः उसे जीवनरक्षक प्रयास करते हुए सीपीआर दिया गया और तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुँचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट कुशवाहा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नर्मदा नदी में केवल निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें तथा घाटों पर तैनात सुरक्षा जवानों एवं प्रशासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने कहा कि सेल्फी और वीडियो बनाने के लिए गहरे पानी में जाना प्राणघातक है, अतः श्रद्धालु अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गहरे पानी तथा तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से बचें।