Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
24 Nov 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
हरदा

गोवर्धन परिक्रमा का महत्व बताया, आज हुआ रुक्मणी विवाह

1 min read

पावनसिटी समाचार हरदा

 संपादक- सैयद अशफाक अली 

मो-9425045481

हरदा। सेठ हरिशंकर अग्रवाल मांगलिक भवन, हरदा में प्यारेलाल जी अग्रवाल परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा में मंगलवार को कथा वाचक श्री आदित्य मुखिया जी ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा के महत्व का वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि प्रत्येक भक्त को अपने जीवन में कम से कम एक बार गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने परिक्रमा की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता बताते हुए भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और आस्था के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सुंदर वर्णन किया गया, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

आयोजक सदस्य निलेश बंसल ने बताया कि कथा स्थल पर आज रुक्मणी विवाह का आयोजन भी किया गया। विवाह प्रसंग के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता की।

उन्होंने बताया कि कल भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के मिलन का प्रसंग कथा में सुनाया जाएगा तथा इसके साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का पूर्णाहुति कार्यक्रम संपन्न होगा।

खबर को शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब

पावनसिटी न्यूज़ हरदा

अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू  डाउनलोड करें* 👇🏻

What do you think?