Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
खंडवा

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 23 मरीजों को दिए फूड बास्केट

1 min read

 

खंडवा -टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को 23 टीबी मरीजों को पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट वितरित किए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओपी जुगतावत ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों की उपस्थिति में उनके द्वारा मरीजों को फूड बास्केट प्रदान किए गए। नोडल अधिकारी डॉ. शक्ति सिंह राठौड ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि टीबी के उपचार के साथ-साथ मरीजों को उचित पोषण मिलना बहुत जरूरी है। इसी उद्देश्य से निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से फूड बास्केट दिए जा रहे हैं। डॉ. राठौड ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को पाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना है। उन्होंने कहा कि दवा के साथ 6 महीने तक नियमित पोषण लेने से मरीज जल्दी ठीक होते हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं और पूरा इलाज लें। इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव श्री भानू पटेल, सदस्य श्री योगेश कोटवाले, राधेश्याम कुशवाह, आशीष अग्रवाल, रविन्द्र सिंह, योगेन्द्र उपाध्याय जिला समन्वय श्री हुसैन कुरैशी भी उपस्थित थे ।