पावनसिटी  हरदा

शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दिव्यांग किराना दुकानदार से मारपीट और हफ्ता वसूली करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना प्रभारी आर एस तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी कपिल और विकास को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला तथा उठक-बैठक लगवाई। थाना प्रभारी आर एस तिवारी ने बताया की टंकी मोहल्ला निवासी दिव्यांग किराना दुकानदार से आरोपी लंबे समय से हफ्ता वसूली का दबाव बना रहे थे। रुपए नहीं देने पर दोनों आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ की और पीड़ित के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों को घटना स्थल पर भी लेकर पहुंची, जहां उनसे दिव्यांग दुकानदार से माफी मंगवाई गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में डर का माहौल है।

Leave a Reply