पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा – प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव श्रीवास्तव ने गुरूवार को नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत के प्रचार वाहन को जिला न्यायालय परिसर से रवाना करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में नेशनल लोक अदालत का लाभ लेने का आह्वान किया।
इस प्रचार वाहन के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नेशनल लोक अदालत के संबंध में जन-जागरूकता फैलायी जाएगी। प्रचार अभियान के दौरान नागरिकों को समझौते योग्य प्रकरणों के त्वरित, सुलभ एवं आपसी सहमति से निराकरण की जानकारी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश एवं नेशनल लोक अदालत समन्वयक उत्सव चतुर्वेदी, प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय योगराज उपाध्याय, जिला न्यायाधीश अनिल चौधरी, अरविंद सिंह टेकाम, आशीष प्रताप सिंह, वीरेंद्र जोशी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला रजिस्ट्रार अरविंद सिंह तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीयूष भावे सहित अन्य न्यायाधीश उपस्थित थे।

