पावनसिटी हरदा
जगदीश साकले, सचिव ग्राम पंचायत जिनवानिया के द्वारा ग्राम पंचायत में उपस्थित नही होने के कारण ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य प्रभावित होने, हितग्राही मूलक योजनाओं में हितग्राही लाभांवित होने से वंचित रहने, मनरेगा योजनान्तर्गत जॉबकार्डधारियों की E-KYC का कार्य, श्रमिक पोर्टल पर श्रमिको के आवेदनों का सत्यापन, प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य अनुसार आवास पूर्ण नही कराये जाने तथा शासकीय कार्यो में रूचि नही लिये जाने से मुख्यो कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत हरदा द्वारा सचिव को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।
किन्तुु श्री साकले द्वारा जबाव प्रस्तुत नही किये जाने एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खिरकिया के प्रस्ताव के आधार पर जगदीश साकले, सचिव, ग्राम पंचायत जिनवानिया, जनपद पंचायत खिरकिया, जिला हरदा म.प्र. को *श्रीमति अंजली जोसेफ, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत हरदा द्वारा कार्यालय जिला पंचायत हरदा के आदेश क्रमांक 997842 दिनांक 07.05.2026* से मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के अनुसार पदीय दायित्वों का निर्वहन नही किया जाकर लापरवाही बरती जाने के कारण मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन और अपील) नियम 1999 के नियम 4 अनुसार निलंबित किया जाकर, मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत खिरकिया नियत किया गया है। इन्हे शासन नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पत्रता होगी।
