Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 23°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
हरदा

कलेक्टर ने किया एचएलबी कार्य का निरीक्षण

1 min read
Text Size:

पावनसिटी हरदा

हरदा- कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन ने गुरूवार को अधिकारियों के साथ हरदा नगर पालिका क्षेत्र के एलआईजी कॉलोनी दौरा कर जनगणना अंतर्गत हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग कार्य का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने गणना ब्लॉक का जायजा लिया और फील्ड में तैनात कर्मचारियों से काम की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि एचएलबी का कार्य पूरी सावधानी और शुद्धता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक मकान, परिवार और भौगोलिक स्थिति की सही जानकारी दर्ज करना अनिवार्य है।

इस दौरान संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा, जिला मास्टर ट्रेनर सुश्री आयुषी भावसार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी  कमलेश पाटीदार भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण में एचएलबी का कार्य किया जा रहा है, जिसमें मकानों की सूची और उनके उपयोग का विवरण तैयार किया जाता है। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में यह कार्य समय पर और त्रुटिरहित पूरा हो।

What do you think?