पावनसिटी हरदा
हरदा- पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में गुरूवार को जॉन डियर कंपनी का कैंपस ड्राइव आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. अभिरुचि सिंह ने बताया कैम्पस ड्राइव में मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल ब्रांच के अंतिम वर्ष के 32 छात्रों ने भाग लिया, जिसमे से 29 छात्रों का प्रारंभिक चयन हुआ। ट्रेनिंग प्लेसमेंट अधिकारी श्री विकास भुमरकर ने बताया छात्रों को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में और कैंपस ड्राइव आयोजित किये जाएंगे।

