सलकनपुर देवी धाम की पवित्रता और सुरक्षा के लिए एक ऐतिहासिक पहल! सलकनपुर ग्राम पंचायत में नशा मुक्ति और अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।

 

इस बैठक में रेहटी थाना टीआई साहब, ग्राम पंचायत सलकनपुर सरपंच श्रीमती मंजू दायमा, पंचायत प्रतिनिधि और समस्त ग्राम की महिलाओं व स्व-सहायता समूहों ने एकजुट होकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए।

बैठक के मुख्य बिंदु:

* पवित्र धाम की मर्यादा: प्रसिद्ध मां बिजासन देवी धाम सलकनपुर और आसपास के क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के नशे और अवैध शराब की बिक्री को पूरी तरह बंद कराया जाएगा।

* महिला शक्ति का नेतृत्व: नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए गांव की नारियों और महिला समूहों ने आगे आकर कमान संभाली है।

* पुलिस प्रशासन का सख्त रुख: टीआई साहब ने महिलाओं को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया और स्पष्ट चेतावनी दी कि अवैध नशा कारोबारियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

“जब नारी शक्ति और प्रशासन हाथ मिलाते हैं, तब समाज में बदलाव की एक नई सुबह होती है।”

इस सराहनीय पहल के लिए रेहटी पुलिस प्रशासन, ग्राम पंचायत सलकनपुर और हमारी जागरूक मातृशक्ति का हृदय से आभार व धन्यवाद!

Leave a Reply