सीहोर जिले के बुधनी थाना क्षेत्र के नर्मदा किनारे स्थित गडरिया नाले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान राजेश कुमार उर्फ सिंघम, निवासी वार्ड क्रमांक 15, जमुनिया, बुधनी के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही बुधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नाव की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला।

इसके बाद शव को नर्मदा घाट लाया गया, जहां पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया।

फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है कि यह हादसा है, आत्महत्या है या फिर किसी साजिश का हिस्सा।

गौरतलब है कि पिछले महीने भी नर्मदा नदी में एक शव मिलने का मामला सामने आया था।

 

Leave a Reply