पावनसिटी सीहोर
सीहोर शहर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं के बीच कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
अलग-अलग दो मामलों में चोरी हुई स्कूटी और मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में गठित टीम ने लगातार पतारसी करते हुए चोरी गई होंडा शाइन और स्कूटी को बरामद किया।
करीब एक लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर भी पूछताछ कर रही है।”
“अगर आप भी बाजार या अस्पताल के बाहर गाड़ी खड़ी कर ‘दो मिनट में आते हैं’ सोचकर चले जाते हैं… तो सावधान हो जाइए…

