Skip to content
ताज़ा खबर
कल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृतनन्हे कलाकारों ने बांधा समां,महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव मनायापुलिस ने रोका राहुल गांधी बैरिकेड पर खड़े होकर तिरंगा लहराते हुए नजर आए
9 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Friday, 9 October 2026
खंडवा

कलेक्टर  गुप्ता ने “रात्रि चौपाल” में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, और गांव में किया रात्रि विश्राम

3 min read

अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया

खण्डवा -कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने मंगलवार रात्रि में खालवा विकासखण्ड के ग्राम डाभिया के पंचायत भवन परिसर में रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं, और गांव में इन योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में बताया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, एसडीएम हरसूद रमेश खतेड़िया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने कलेक्टर  गुप्ता को बताया कि पास के गांव रोशनी के अस्पताल में पेयजल की समस्या हमेशा बनी रहती है, साथ ही शौचालय बहुत गंदा रहता है जिस कारण ग्रामीणों को परेशानी होती है। जिस पर कलेक्टर  गुप्ता ने एसडीएम को ग्राम पंचायत रोशनी के अस्पताल का आज रात में ही निरीक्षण करने तथा साफ-सफाई एवं पेयजल की स्थिति विशेष कर देखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसडीएम नियमित रूप से अपने क्षेत्र के गांव के सरकारी अस्पतालों में साफ सफाई की गुणवत्ता और पेयजल उपलब्धता की समीक्षा करते रहें।

कलेक्टर  गुप्ता ने ग्रामीणों से चर्चा कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले खाद्यान्न के वितरण की समीक्षा की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि वितरण किए जाने वाले गेहूं व चावल की गुणवत्ता ठीक नहीं है इस पर कलेक्टर  गुप्ता ने एसडीएम को वितरण किए जाने वाले खाद्यान्न की गुणवत्ता देखने के लिए कहा। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने इस दौरान बताया कि अंत्योदय योजना के तहत गरीब परिवारों को 30 किलो गेहूं और 5 किलो चावल प्रति परिवार तथा अन्य गरीब परिवारों को 4 किलो गेहूं और 1 किलो चावल प्रति सदस्य के मान से वितरित किए जाते हैं।

कलेक्टर  गुप्ता ने इस दौरान ग्रामीणों से अपील की कि अपने घरों में नलजल योजना का पानी व्यर्थ ना बहने दें, तथा नलों में टोंटी जरूर लगाए। उन्होंने ग्रामीणों से पक्के मकान की छतों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि हमें कोशिश करना चाहिए कि वर्षा के पानी की एक भी बूंद व्यर्थ ना बहे, और घरों की छतों का पानी भूजल संवर्धन के काम आए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि हमें आने वाली पीढियों के लिए भी पानी बचाना होगा। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि महिलाओं में आयरन की कमी दूर करने के लिए सरकार फोर्टीफाइड चावल वितरण करवा रही है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि राशन की दुकान से मिलने वाले फोर्टीफाइड चावल का उपयोग करें, ताकि आयरन की कमी न रहे। ग्राम चौपाल में महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना और लाड़ली बहना योजना के बारे में उपस्थित ग्रामीणों को बताया।