मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में अचानक एक दुकान में रात को भीषण आग लग गई आज इतनी भयानक थी कि आजू-बाजू के दुकानदारों को भी अपनी दुकानों में आग लगने का डर सता रहा था मामला सीहोर के मंडी क्षेत्र में बीती रात एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा होने की आशंका थी। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी

