ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज 22 पाव देशी मदिरा मसाला, 19 पाव देशी मदिरा प्लेन, 5 लीटर महुआ शराब एवं 630 किलो महुआ लाहन जब्त
हरदा- कलेक्टर हरदा सिद्धार्थ जैन के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में ड्राई डे के दौरान अवैध मदिरा के संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा सघन कार्रवाई की गई।
दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री ए.एस. बघेल एवं श्री डी.एस. चौहान के नेतृत्व में ग्राम गहाल, कुकरावद, बालागांव, धुरगाड़ा, सुल्तानपुर, ठाकुर ढाबा, सिराली तथा हरदा शहर के बैरागढ़ एवं खेड़ीपुरा मोहल्लों में दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 22 पाव देशी मदिरा मसाला, 19 पाव देशी मदिरा प्लेन, 5 लीटर महुआ शराब तथा 630 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। अवैध मदिरा एवं महुआ लाहन के संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(1)(च) एवं 36(अ) के अंतर्गत कुल 9 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जब्त मदिरा एवं महुआ लाहन का अनुमानित बाजार मूल्य 67,798 रुपये बताया गया है।
इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमर सिंह बघेल एवं दिनेश सिंह चौहान, आबकारी उपनिरीक्षक दीपिका वाईकर एवं पूनम मानकर सहित समस्त आबकारी आरक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आबकारी विभाग द्वारा बताया गया कि अवैध मदिरा के संग्रहण, निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
