पावनसिटी हरदा
मो. 9425045481
हरदा। अग्रसेन जयंती महोत्सव के अवसर पर हरदा अग्रवाल समाज द्वारा सामाजिक एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से परिचर्चा एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और सामाजिक, पारिवारिक, शैक्षणिक एवं समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के संबंध में डॉ. शिरीष अग्रवाल ने बताया कि अग्रवाल समाज द्वारा बच्चों, युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों में बौद्धिक क्षमता, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल एवं सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि मंच पर अपने विचार रखने से प्रतिभागियों में नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास को भी बढ़ावा मिलता है।
परिचर्चा प्रतियोगिता के कक्षा 6 से 10 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान आदित्य विशाल अग्रवाल ने प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में प्रथम शौर्य निमिष अग्रवाल, द्वितीय तन्मय नवनीत अग्रवाल एवं तृतीय गौरांश गगन अग्रवाल रहे।
तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता के कॉलेज बालिका वर्ग में प्रथम एनी विशाल अग्रवाल एवं द्वितीय साक्षी शरद अग्रवाल रहीं। कॉलेज बालक वर्ग में प्रथम कार्तिक आशीष अग्रवाल रहे।
पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान शरद अग्रवाल (बाऊजी), द्वितीय सी.ए. रवि / ब्रजमोहन अग्रवाल तथा तृतीय निमिष / भरतभूषण अग्रवाल ने प्राप्त किया।
वहीं महिला वर्ग में प्रथम पूजा सजल अग्रवाल, द्वितीय प्रज्ञा शरद अग्रवाल तथा तृतीय गुंजन / सी.ए. रवि अग्रवाल रहीं।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य प्रतियोगिता के माध्यम से समाज की नई पीढ़ी को मंच प्रदान करना तथा उनमें आत्मविश्वास, विचारशीलता और सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित करना रहा।

