पावनसिटी सिहोर

 

गिरोह की सक्रियता- गिरोह कोतवाली सीहोर, मंडी, इछावर, पार्वती, शुजालपुर, अकोदिया, कालापीपल थाना क्षेत्रों में सक्रिय था। थाना पार्वती, मंडी, शुजालपुर पुलिस को कई दिनों से तलाश थी।

 

ठिकाना -आरोपी भोपाल के भौंरी-बकानिया क्षेत्र में रहकर आसपास के इलाकों को निशाना बनाते थे।

 

घटना- दिनांक 29.04.26 की सुबह 3-4 बजे मुरली नाका रोड स्थित रेत के पीछे से फरियादी देव राय का सोनालिका ट्रैक्टर ट्रॉली सहित चोरी। थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध।

 

पुलिस निर्देश- पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविन्द्र यादव द्वारा टीम गठित।

 

कार्यवाही-CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर सूचना से संदेही को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में साथियों संग वारदात कबूली। भोपाल के भौंरी बंगला इलाके से चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद।

 

बरामदगी- आरोपियों से 1 ट्रैक्टर, 2 ट्रॉली व चोरी में प्रयुक्त कार व मोटरसाइकिल जप्त। कुल बरामद मशरूका कीमत करीब 10 लाख रु.।

 

कबूलनामा- आरोपियों ने मंडी, इछावर, पार्वती, शुजालपुर आदि क्षेत्रों में भी चोरी करना स्वीकार किया।

 

अग्रिम कार्यवाही- संबंधित थानों को सूचना दी गई। आरोपियों से पृथक पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply