पावनसिटी हरदा
• सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा कृषि उपज मंडी परिसर में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंडी में आने वाली लगभग 200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पीछे रेडियम टेप लगाए गए, ताकि रात्रि के समय इन वाहनों की स्पष्ट पहचान हो सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।
• यातायात पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व के बारे में समझाइश देते अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि स्वयं और परिवार की सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है।
• अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने किसानों एवं वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों में आवश्यक सुरक्षा संकेतक एवं रिफ्लेक्टर अवश्य लगाएं तथा वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें।
• यातायात पुलिस के अनुसार आगामी दिनों में भी जिलेभर में इस प्रकार के जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।

