पावनसिटी हरदा
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा श्रीमान एसडीओपी महोदय खिरकिया के मार्गदर्शन मे स्थायी वारंटियों की गिरफ़्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी छीपावड़ संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व मे टीम गठित कर आज दिनांक 07/05/2026 को माननीय न्यायालय जे. एम. एफ़ सी कोर्ट हरदा काजल सिंह पटेल न्यायालय के प्रकरण क्रमांक, SC NIA 49/23 शालीभद्र वर्सस राम कोरकू मे स्थायी वारंटी राम कोरकू पिता सुखलाल कोरकू उम्र 40 साल निवासी ग्राम चबूतरा तह खालवा जिला खंडवा म. प्र. को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया!

