खंडवा – जिले में पंचायतों की नेतृत्वकारी भूमिका को सुदृढ़ करते हुए महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित कर प्रांरभिक बाल्यावस्था विकास को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से 6 वर्ष तक के बच्चों के समग्र विकास के लिए “नींव” कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है।

पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस जिला स्तरीय “नींव” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार 20 जुलाई को अपरान्ह 4 बजे जिला पंचायत सभागार में होगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर नागार्जुन बी. गौड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिले के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों, जनपद पंचायतों के प्रतिनिधियो, ग्राम पंचायतों के सरपंचों और आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply