पावनसिटी हरदा
हरदा। नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
अमर रोचलानी ने बताया कि शहर में चर्चा है तथा सूत्रों से जानकारी मिली है कि शहर के व्यापारी बंधुओं, होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों, अस्पतालों, मैरिज गार्डनों, स्ट्रीट वेंडरों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कचरा उठाने के नाम पर प्रतिमाह हजारों रुपये की अवैध नकद वसूली की जा रही है।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका पहले से ही कचरा संग्रहण के लिए निर्धारित वार्षिक शुल्क वसूल रही है। नगर पालिका द्वारा आवासीय मकानों से ₹600, दुकानों से ₹1200, होटल एवं रेस्टोरेंट से ₹24,000, अस्पतालों से ₹36,000 तथा मैरिज गार्डनों से ₹48,000 प्रतिवर्ष कचरा संग्रहण शुल्क लिया जाता है। इसके बावजूद यदि निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त अलग से प्रतिमाह नकद राशि ली जा रही है, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है।
अमर रोचलानी ने कहा कि शहर में चर्चा है कि कई व्यापारी अनावश्यक विवाद और परेशानी से बचने के लिए मजबूरी में हर माह हजारों रुपये अलग से भुगतान कर रहे हैं। यदि यह तथ्य सही हैं, तो यह पूरे मामले की गंभीरता को दर्शाता है और इसकी गहन जांच आवश्यक है।
उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, यह पता लगाया जाए कि निर्धारित शुल्क के बावजूद अतिरिक्त राशि किस आधार पर और किन परिस्थितियों में ली जा रही है तथा यदि जांच में कोई अनियमितता सामने आती है तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
अमर रोचलानी ने शहर के सभी व्यापारी बंधुओं, होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों, अस्पतालों, मैरिज गार्डनों, स्ट्रीट वेंडरों एवं अन्य व्यवसायियों से अपील की है कि निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त किसी को भी नकद राशि न दें। यदि कोई व्यक्ति कचरा उठाने के नाम पर पैसे मांगता है, तो उसका वीडियो या अन्य साक्ष्य सुरक्षित कर तत्काल मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शिकायत करें, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की

