अवैध शराब के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की लगातार कार्रवाई, दो महिला आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, हरदा के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 19.06.2026 को श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा विशेष टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कार्रवाई के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि लक्ष्मी लॉज के सामने एक महिला द्वारा अवैध रूप से शराब का विक्रय किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। तलाशी के दौरान महिला राधा पति दीपक सोनकर, उम्र 59 वर्ष, निवासी लक्ष्मी लॉज के सामने, हरदा के कब्जे से 50 क्वार्टर देसी मसाला शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5,400 है, बरामद किए गए। पूछताछ में महिला ने उक्त शराब का अवैध रूप से विक्रय करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा समक्ष पंचों के उक्त शराब को विधिवत जब्त कर महिला आरोपी को नोटिस तामील कराया गया। थाना वापस आने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 471/2026 अंतर्गत धारा 34(1) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि लाल स्कूल के पास एक महिला द्वारा अवैध रूप से हाथभट्टी कच्ची शराब का विक्रय किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां से करीब 5 लीटर कच्ची शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹800 है, बरामद की गई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम बिना कुचबंदिया पति मुन्ना कुचबंदिया, उम्र 59 वर्ष, निवासी लाल स्कूल के पास, हरदा बताया। मौके पर उक्त शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी महिला को नोटिस तामील कराया गया। थाना वापस आने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 472/2026 अंतर्गत धारा 34(1) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्रवाई में सउनि कपिल अग्रवाल, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सूरमा, महिला आरक्षक वैशाली परते एवं चालक निलेश तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

