*थाना रहटगांव पुलिस द्वारा अपहृत 13 वर्षीय नाबालिग बालिका को 36 घंटे में सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया
मध्य प्रदेश के हरदा के रहटगांव में 17 जुलाई को फरियादी सुनीता बाई ग्राम उसकल्ली द्वारा थाना रहटगांव में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी नाबालिग पुत्री …….. को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना रहटगांव में अपराध क्रमांक 296/2026, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फरियादी के घर के समीप एक घर में
आरोपी रोशन धुर्वे पिता मोहन धुर्वे, का आना-जाना रहता था, मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी का प्रयोग कर जानकारी मिली जिससे आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका को अपने साथ ले जाने की जानकारी प्राप्त हुई।
*पुलिस अधीक्षक महोदय, अति पुलिस अधीक्षक महोदयके निर्देशन में SDOP द्वारा विशेष टीम गठित कर विवेचक हेरंब पाण्डेय, आरक्षक नीरज थापा , आरक्षक महेंद्र रघुवंशी,आरक्षक ललिता एवं साइबर सेल के आरक्षक मनोज के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए खंडवा जिले के रोशनी क्षेत्र से नाबालिग बालिका को दिनांक 19.07.26 को सकुशल दस्तयाब किया गया तथा आरोपी रोशन धुर्वे को गिरफ्तार किया गयाहै , पीड़िता के कथन के आधार पर प्रकरण में दुष्कर्म एवं POCSO की समुचित धाराओं का समावेश किया गया है।*
इस सफल कार्रवाई की क्षेत्रवासियों एवं फरियादी परिवार द्वारा सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया

