कोतवाली हरदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता
तीन दिन में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
चोरी का माल, नगदी एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद
हरदा जिले में 14 जुलाई की रात्रि में फरियादी कमलेश पिता गोपाल लूनिया, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम भून्नास, हाल मंगल होम कॉलोनी, हरदा के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के समय फरियादी अपने पुत्र रुद्र के उपचार हेतु परिवार सहित इंदौर गए हुए थे। उनके भाई योगेश पिता गोपाल लूनिया, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम भून्नास द्वारा थाना कोतवाली हरदा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात चोर घर से सोने-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी कर ले गए हैं।
इस संबंध में थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 463/26 अंतर्गत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक हरदा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा एवं एसडीओपी हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु विशेष टीम गठित की गई।
विवेचना के दौरान फरियादी कमलेश से पुनः विस्तृत पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने बताया कि वास्तविक रूप से चोरी गए सामान में दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी के कड़े तथा ₹20,000 नगद शामिल थे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट उनके भाई द्वारा जानकारी के अभाव में दर्ज कराई गई थी, जिससे चोरी गए सामान के संबंध में कुछ त्रुटियां रह गई थीं।
थाना कोतवाली की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए मात्र तीन दिनों में चोरी की घटना का सफल खुलासा कर दो आरोपियों को दिनांक 18/07/26 को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी कल उर्फ जसविंदर पिता अर्जुन सिंह उर्फ ठाकुर सिकलीगर, उम्र 24 वर्ष, निवासी शकूर कॉलोनी, हरदा एवं राहुल पिता सुल्तान सिंह खींची, उम्र 23 वर्ष, निवासी बंगाली कॉलोनी, बज के नीचे, नर्मदापुरम ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।
आरोपियों के कब्जे से दो जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी के कड़े, ₹10,000 नगद तथा घटना में प्रयुक्त काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP-47-ZE-8394 (कीमत लगभग ₹1,00,000) बरामद की गई। इस प्रकार कुल लगभग ₹1,20,000 मूल्य का मशरूका बरामद किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई एवं आरोपियों की गिरफ्तारी/पतारसी मे रामभोग शर्मा, भगवानदास यादव ,आरक्षक प्रदीप मालवीय एवं आरक्षक नीलेश पटेल,आर बीरेन्द्र राजपूत, रामनरेश एवं सायबर सेल की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

