पावनसिटी खंडवा
खंडवा – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 18 जून को ओंकारेश्वर आएंगी । इस कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए ओंकारेश्वर में 17 से 19 जून को दोपहर 12 बजे तक यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी, जो निम्नानुसार है|
भारी वाहन डायवर्जन व्यवस्था
सुरक्षित आवागमन एवं यातायात के दबाव को कम करने के उदेश्य से इन्दौर इच्छापुर मार्ग पर समस्त प्रकार के भारी माल वाहक वाहनों का रूट डायवर्जन निम्नानुसार रहेगा।
तेजाजी नगर डायवर्जन- इन्दौर से खण्डवा आने वाले भारी वाहन तेजाजी नगर से महु मानपुर धामनोद, खरगोन होते हुये भीकनगांव, देशगावं, खण्डवा आ सकेगें।
सिमरोल डायवर्जन – इन्दौर से खण्डवा आने वाले भारी वाहन सिंमरोल से मण्डलेश्वर कसरावद खरगोन भीकनगांव देशगांव, खण्डवा आ सकेगें।
बडवाह डायवर्जन – इन्दौर की ओर से खण्डवा आने वाले भारी वाहन बडवाह से मण्डलेश्वर कसरावद, खरगोन होते हुये भीकन गांव, देशगावं, खण्डवा आ सकेगें।
देशगांव डायवर्जन – खण्डवा से इन्दौर की ओर जाने वाले भारी वाहन भीकनगांव खरगोन कसरावद होते हुये इन्दौर जा सकेगें।
मण्डलेश्वर – मण्डलेश्वर से कसरावद, खलघाट होते हुये इन्दौर जा सकेगें।
मध्यम एवं छोटे वाहन डायवर्जन व्यवस्था
महामहिम राष्ट्रपति की सुरक्षा को दृष्टि से श्री ओंकारेश्वर में आने वाले श्रध्दालुओं के लिये दिनांक 18 एवं 19 जून को निम्नानुसार डायर्वजन व्यवस्था रहेगी।
इन्दौर की ओर से आने वाले – इन्दौर की ओर से आने वाले श्रध्दालुओं के मध्यम एवं छोटे वाहन बडवाह, मोरटक्का, सनावद एवं इन्पुन होते हुये ट्रेचिंग ग्राउण्ड एवं ताम्रकर पार्किंग में पार्क कराये जायेगे। पार्किंग से दर्शन स्नान के लिये पैदल जायेगे।
खण्डवा एवं मूंदी की ओर से आने वाले – खण्डवा एवं मूंदी की ओर से आने वाले श्रध्दालओं के मध्यम एवं छोटे वाहन सनावद एवं इन्पुन होते हुये ट्रेचिंग ग्राउण्ड एवं ताम्रकर पार्किंग में पार्क कराये जायेगे। पार्किंग से दर्शन स्नान के लिये पैदल जायेगे।
बस डायवर्जन व्यवस्था
खण्डवा एवं इन्दौर की ओर से आने वाली श्रध्दालओं की बसों को मोरटक्का में पार्किंग रहेगी। मोरटक्का से श्रध्दालुओं को जिला प्रशासन द्वारा लोक परिवहन के माध्यम से ओंकारेश्वर तक पहुंचाया जावेगा।
खण्डवा एवं इन्दौर की ओर से आने वाली रूट की बसों को सनावद इन्पुन होते हुये पी-01 तक भेजा जावेगा। इसके आगे पैदल मार्ग रहेगा।
कोई वैकल्पिक मार्ग न होने के स्थिति में महामहिम राष्ट्रपति के गुजरने वाले मार्ग को कुछ समय के लिए नो व्हीकल जोन किया जावेगा एवं गंतव्य स्थल तक पहुंचने के बाद संपूर्ण यातायात को सामान्य किया जाएगा।
दिनांक 19 जून को सिकलसेल तक आने वाले अतिथिगण के वाहन मोरटक्का होकर थापना मे पार्किंग किए जाएंगे एवं कार्यक्रम के समाप्ति तक श्री ओंकारेश्वर से जाने वाले श्रद्धालुओ के वाहनों को पी 01 पार्किंग कोठी, इनपुन से होते हुए सनावद की ओर जा सकेंगे।
जिला प्रशासन एवं यातायात पुलिस ने आमजन एवं श्रद्धालुओं से निर्धारित डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करने तथा यात्रा के लिए पर्याप्त समय लेकर निकलने की अपील की है।

