पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा – आगामी 18 जून को ओंकारेश्वर में महामहिम राष्ट्रपति का आगमन होगा। आगामी 19 जून को सभास्थल, मार्ग एवं क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की दृष्टि से खण्डवा पुलिस द्वारा कई घेरे की सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। सुरक्षा की वजह से कई तरह की वस्तुएं लाने या उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी। ड्रोन व ड्रोन कैमरा पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। अतः नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि सुरक्षा की वजह से कई वस्तुएं जैसे सिक्के, पेन जैसी कोई भी फेंकी जा सकने वाली वस्तु, चाकू, छुरी, ब्लेड जैसी कोई भी धारदार वस्तु, पानी की बोतलें या पाऊच, लाईटर, माचिस, पटाखे जैसे किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ लेकर कार्यक्रम स्थल पर ना आए। इसके अलावा लाठी, डंडा, छाता तथा अन्य किसी भी प्रकार के औजार एवं हथियार, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थ, मोबाईल फोन को छोड़कर अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री, बैग, झोला या कोई ढका हुआ सामान एवं कीमती सामग्री कार्यक्रम स्थल पर ना लाएं।

