Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
24 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
खंडवा

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 18 जून को ओंकारेश्वर आएंगी

1 min read

पावनसिटी  खण्डवा

खण्डवा – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आगामी 18 जून को ओंकारेश्वर आगमन होगा। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 18 जून को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मन्दिर में दर्शन व आरती में शामिल होंगी तथा अगले दिन 19 जून को अंतर्राष्ट्रीय सिकलसेल एनीमिया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 18 जून को दोपहर 12ः30 बजे बैतूल से हैलिकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1ः30 बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगी तथा एनएचडीसी गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ओंकारेश्वर में शाम 6ः20 बजे ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर/ममलेश्वर मन्दिर में दर्शन व आरती कर रात्रि विश्राम एनएचडीसी गेस्ट हाउस में करेंगी। अगले दिन 19 जून को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु प्रातः 10 बजे अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम के बाद प्रातः 11ः30 बजे श्रीमती मुर्मु ओंकारेश्वर हैलिपेड से इन्दौर के लिए प्रस्थान करेंगी।

19 जून को अंतर्राष्ट्रीय सिकलसेल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में होंगी शामिल

What do you think?