Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 20°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
भोपाल

SAFF वुमेन चैंपियनशिप-2026: भारत की बेटियों ने जीता खिताब, सीएम डॉ. यादव ने दी बधाई

1 min read
Text Size:

 

पावनसिटी  भोपाल 

भोपाल। भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने SAFF वुमेन चैंपियनशिप-2026 का खिताब अपने नाम कर देश का गौरव बढ़ाया है। गोवा में आयोजित फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को हराकर चैंपियनशिप जीती।

इस शानदार सफलता पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह विजय देश की बेटियों के साहस, प्रतिभा और टीम भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खेल जगत में प्रेरणा का नया अध्याय लिखेगी।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को इस ऐतिहासिक जीत पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 गोल दागे, जिसकी खेल जगत में व्यापक सराहना हो रही है।

What do you think?