Skip to content
ताज़ा खबर
मिडिल स्कूल के पास चाकू एवं लाठी से मारपीट करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तारमुख्यमंत्री डॉ. यादव के हरदा आगमन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागतकल आ रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदामध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड-बी.एड डिग्री,51 शिक्षकों नौकरी कर रहेसड़क दुर्घटना के घायलों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचारटीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को किया सम्मानितहमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी’जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजितस्कूल तक के बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कियाजिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख गौड़ा कड़ा रुख! राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान वर्ष 2026 सुविख्‍यात अभिनेता रघुवीर यादव को अलंकृत
10 Oct 2026 हरदा 24°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Saturday, 10 October 2026
भोपाल

भोपाल के ताजुल मस्जिद इलाके में हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए और कड़ा विरोध प्रदर्शन किया

2 min read
Text Size:

भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में एक होटल के बाहर हुई हिंसक घटना के बाद राजधानी में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई है। एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के साथ होने की बात पर कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट की और उसके चेहरे पर स्याही व गोबर पोत दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रविवार आधी रात पुराने भोपाल के ताजुल मस्जिद इलाके में हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए और कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घटना के दौरान इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त किया है।

 

शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी के नेतृत्व में हुए इस विरोध-प्रदर्शन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि 24 घंटे के भीतर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो पूरे भोपाल को बंद करने का आह्वान किया जाएगा।

काजी नदवी ने इस हमले को सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश बताते हुए कहा कि घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अपराधियों को रोकने के बजाय कथित तौर पर उनका साथ दिया, जिससे शहर का वातावरण दूषित हो रहा है।

इस प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद, आतिफ अकील और अन्य कई प्रतिनिधि भी शामिल हुए, जिन्होंने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के अनुसार, आरोपियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका की विभागीय जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। वर्तमान में स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

मामले की पृष्ठभूमि में यह बात भी सामने आई है कि घटना का शिकार हुआ युवक आरिफ खान पहले से ही कुछ आपराधिक मामलों में लिप्त रहा है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। वहीं, मामले से जुड़ी महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में स्पष्ट किया है कि वह पिछले पांच वर्षों से युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी और अपनी मर्जी से होटल गई थी

What do you think?