Skip to content
ताज़ा खबर
जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियों की दवा पिलाईनशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कलेक्टर ने ली बैठककोतवाली पुलिस शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं का किया गया निरीक्षणगुमशुदा 15 वर्षीय अपहृत बालिका को पुलिस ने ग्राम केलनपुर मिली , परिजनों को किया सुपुर्द कियानशा मुक्त युवा अभियान के तहत 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक लियाखंडवा में महापौर और मूंदी में विधायक पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कियापुलिस ने 37 साल पुराने हत्या के वारंटी की गिरफ्तारी से कर दिया सच!छीपाबड़ में 24 वर्षीय युवक की मौत के बाद महाराणा प्रताप चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टिमरनी में तंबाकू व्यसन मुक्ति केंद्र की स्थापितशासकीय आईटीआई खंडवा में ‘कौशल दीक्षांत समारोह’ आयोजित किया गया
24 Nov 2026 हरदा 19°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Tuesday, 24 November 2026
खंडवा

अपर कलेक्टर श्रीमती गौड़ा ने खण्डवा के पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया

1 min read

पावनसिटी  खण्डवा

खण्डवा – अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने बुधवार को श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय खंडवा के पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कुल 18 बच्चों के वजन और स्वास्थ्य सुधार संबंधी जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को समझाइश दी कि अस्पताल से छुट्टी होने के बाद भी घर पर ही बच्चों के खान-पान का विशेष ध्यान रखें, ताकि बच्चा दोबारा कुपोषण का शिकार ना हो। अपर कलेक्टर श्रीमती गौड़ा ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों से पोषण पुनर्वास केन्द्र की व्यवस्थाओं के सम्बंध में चर्चा की। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, नोडल अधिकारी डॉ. भूषण बांडे, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्णा वास्केल, पोषण प्रशिक्षक शबनम खान, वार्ड इंचार्ज श्रीमती रीटा पाटिल सहित अन्य स्टाफ मौजूद था

What do you think?