पावनसिटी  हरदा

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा द्वारा खुलेआम शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के पालन में श्रीमान एसडीओपी महोदय हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आर.एल. भारती द्वारा एक विशेष टीम गठित कर सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु रवाना किया गया।

कार्यवाही के दौरान नारायण टॉकीज स्थित कलारी के पास लगभग 05 व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए गए। क्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध 36(बी) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई 01/05/26 से अभी तक सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो के विरुद्ध 14 लोगों पर कार्रवाई की गई हैं

साथ ही थाना कोतवाली हरदा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें। खुले में शराब पीना दंडनीय अपराध है तथा ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

कार्यवाही में सुरेन्द्र श्रीवास्तव,  जितेंद्र राजपूत,  हरिप्रसाद पटेल,  सुमित रावत एवं  प्रवीण यादव की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply