खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ आयोजक भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या ने बताया कि
हमारी पुरानी भारतीय राजस्थानी गैर संस्कृति जो पर्याय विलुप्त हो रही है उसे खिलता कमल गैर महोत्सव द्वारा एक मंच प्रदान किया गया
मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल जी पटेल ने कहा खेल, संस्कृति और जनभावनाओं का संगम —
खिलता कमल राजस्थानी गैर महोत्सव सिर्फ आयोजन नहीं, जनता के दिलों से जुड़ाव की पहचान है
आज हमारी पुरानी भारतीय राजस्थानी संस्कृति जब कभी गांव में कोई त्योहार होते थे उस समय गैर लड़ाई जाती थी वो आज के समय में पर्याय विलुप्त होती जा रही है हमारी इस संस्कृति को जीवित रखने के लिए श्री विजय ज़ेवल्या और उनकी पूरी टीम द्वारा खिलता कमल जन कल्याण सामाजिक सेवा संस्थान हरदा द्वारा एक मंच प्रदान किया गया उसके लिए पूरी टीम का बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
आयोजक विजय जेवल्या ने बताया कि प्रतियोगिता में 6टीमों ने हिस्सा लिया जिसमें 3टीम हरदा जिले से ओर तीन टीम देवास जिले से आई जिसमें पहला इनाम जिला ओलंपिक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री संदीप पटेल की और से प्रथम पुरस्कार 51,111 श्रीराम गैर मण्डल मोहाई जागीर को दिया गया, दूसरा इनाम भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल सिंह पूनिया एवं भाजपा युवा मोर्चा हंडिया मंडल अध्यक्ष रवि मातवा की और 31,111 श्री सरस्वती गैर मंडल पूरा-करताना, को दिया गया, तीसरा इनाम भाजपा हंडिया मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल एवं राहुल जेवल्या की और से 21,111 जय महावीर गैर मंडल किलोदा पी को दिया गया,चौथा इनाम जिला पंचायत सदस्य हरदा ललित पटेल रुंदलाय की और से 11,111 श्री राधा कृष्ण गैर मंडल सोमगांव को दिया गया सात्वना पुरस्कार 5100 रुपए कन्हैया पटेल सोनखेड़ी की ओर से क्वाजा बाबा गैर मंडल बेड़ी को दिया गया, सात्वना पुरस्कार 5100 रुपए राजेश गोदारा भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री की ओर से श्री कृष्ण गैर मंडल अबगाव खुर्द को प्रदान किया गया। प्रतियोगिता रात 9बजे से सुबह 5 बजे तक चली फिर फाइनल मुकाबला हुआ, प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सतीश शर्मा खातेगांव ने निभाई, प्रतियोगिता में हज़ारों की संख्या में दर्शक शामिल हुए

Leave a Reply