Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
9 Nov 2026 हरदा 21°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Monday, 9 November 2026
खंडवा

पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए ग्रामीणों से टैक्स ऑनलाइन जमा कराया जाए

2 min read
Text Size:

 

कलेक्टर गुप्ता ने बैठक में दिए निर्देश

खण्डवा – कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित एसडीएम एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायतों की आय बढ़ाने के लिए जरूरी है कि ग्रामीणजन पंचायत को जमा किये जाना वाले जलकर, प्रकाश कर, संपत्ति कर एवं हाट बाजार संबंधी कर की राशि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्र के बड़े-बड़े गांवो में स्थित अचल संपत्तियों का मूल्यांकन करें तथा ग्रामीणों से उसी के अनुरूप संपत्ति कर जमा कराया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए की अपने क्षेत्र की पंचायतों द्वारा जमा किए जा रहे कर की नियमित रूप से जांच करें। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, अपर कलेक्टर श्री अरविंद चौहान एवं श्री के.आर. बड़ोले, एसडीएम पुनासा श्री पंकज वर्मा सहायक कलेक्टर सुश्री शिल्पा चौहान सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के सीईओ तथा नगरीय निकायों के सीएमओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र में किसानो की फार्मर्स रजिस्ट्री के पंजीयन का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले पटवारियो के विरुद्ध कार्यवाही की जाए तथा अच्छा कार्य करने वाले पटवारियो को सम्मानित किया जाए।

कलेक्टर  गुप्ता ने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ तथा नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देश दिए कि “प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना” के तहत अपने अपने क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों का पंजीयन कराएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर मजदूरों के पंजीयन की कार्यवाही की जाए तथा श्रमयोगी मानधन योजना के बारे में मजदूरों को बताया जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के तहत असंगठित कामगार जैसे कि रिक्शा चालक, फेरीवाले, घरेलू कामगार, दर्जी, पान वाले, छोटी दुकानों वाले या इसी तरह के अन्य कामगार जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये प्रतिमाह से कम है, वे इस योजना के माध्यम से पेंशन सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

What do you think?