खण्डवा- जिले में पंचायतों की नेतृत्वकारी भूमिका को सुदृढ़ करते हुए महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित कर प्रांरभिक बाल्यावस्था विकास को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से 6 वर्ष तक के बच्चों के समग्र विकास के लिए “नींव” कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस जिला स्तरीय “नींव” कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्रीमति सृष्टि देशमुख गौड़ा, सहायक कलेक्टर सुश्री शिल्पा चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रत्ना शर्मा सहित सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, सभी सीडीपीओ, सेक्टर सुपरवाइजर, आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायतों के सरपंच व सचिव भी मौजूद थे।

कलेक्टर  गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समग्र विकास की जिम्मेदारी पंचायतों, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग के साथ साथ समुदाय की भी है। उन्होंने कहा कि जिले की 140 पंचायतों के तहत आने वाली आंगनवाड़ियों में बच्चों के समग्र विकास के लिए “नींव” कार्यक्रम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित किया जायेगा। कार्यक्रम में पीरामल फाउंडेशन संस्था के भोपाल के सीनियर प्रोग्राम मैनेजर  इमरान खान, नींव कार्यक्रम की खंडवा की जिला प्रबंधक शाजिया शेख सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन पिरामल फाउंडेश इमरान खान द्वारा किया गया।

Leave a Reply