मध्य प्रदेश की हरदा जिले के तहसील हंडिया में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा श्रीमती अंजलि जोसेफ के द्वारा आज हंडिया में पहुंचकर जन जागरूकता कार्यक्रम किया उन्होंने प्लास्टिक की थैली ,प्लास्टिक कप,प्लास्टिक बोतल, के कचरे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में स्थानीय व्यापारी,समाजसेवी,जनप्रतिनिधि, फुटकर क्रेता एवं विक्रेताओं ,सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनियों से भेट कर आग्रह किया उन्होंने हंडिया की धार्मिक एवं सांस्कृतिक ऐतिहासिक महत्वता को बताकर इसकी स्वच्छता एवं सुंदरता को बनाए रखने के लिए इस स्थल से प्लास्टिक एवं प्लास्टिक से बनी हुई वस्तुओं का उपयोग अपने दैनिक जीवन में पूर्णतः बंद करने हेतु कहा, साथ ही लोगों को समझाया कि आप जब भी बाजार जाए तब कपड़े से बने हुए थैले का उपयोग करे ,अपने आस पास के पड़ोसियों को भी इस संबंध में जागरूक करे ,प्लास्टिक के कचरे से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है,जो जन जीवन के लिए हानिकारक है श्रीमति जोसेफ के द्वारा ग्राम पंचायत भवन में बैठक का आयोजन कर जनसमुदाय को भी प्लास्टिक की पन्नियों एवं वस्तुओं के उपयोग नहीं करने सुखा एवं गीले कचरे को अलग डस्टबिन में इक्कठा करने के संबंध में जागरूक किया ,इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरदा सुश्री राजेश्वरी, हंडिया तहसीलदार श्रीमति पूजा भाटी , उपसरपंच हंडिया श्री शरण तिवारी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे

Leave a Reply