पावनसिटी  खण्डवा 

जिला चिकित्सालय खण्डवा में ई-रजिस्ट्रेशन सुविधा प्रारंभ हो गई है। इस सुविधा के शुरू होने से अस्पताले में आने वाले मरीजों को लंबी लाइन में लगने से बच सकते हैं। सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि इसके लिए पहले मरीज को अपनी आभा आई.डी. बनवाना होगी। उन्होंने नागरिकों को सलाह दी है कि वे अपने मोबाइल पर आभा एप डाउनलोड करें, उसके पश्चात एप के माध्यम से क्यू.आर. कोड स्कैन करें, फिर अपनी प्रोफाइल शेयर कर जिला अस्पताल के ओ.पी.डी. पंजीयन काउंटर से अपना पर्चा प्राप्त कर सकते हैं। इसके माध्यम से मरीज अस्पताल जाने से पहले घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे और उन्हें अस्पताल में लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा।

Leave a Reply