Skip to content
ताज़ा खबर
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजेदीपावली पर्व को लेकर अधिकारियों ने पटाखा बाजारों का किया निरीक्षणधनतेरस के अवसर पर “स्वामित्व योजना” के तहत आवासीय अधिकारों के पंजीकृत कराएकृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज गुणवत्ता जांच के लिए नमूने लिएखंडवा, हरसूद एवं खालवा में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गएगुम इंसान, गुम बालक/बालिका एवं महिला अपराधोंलोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण – केंद्रीय राज्य मंत्री उइकेयुवा सृजन जन संवाद मे विद्यार्थियों ने किया थाना कोतवाली एवं पुलिस कंट्रोल रूम हरदा का भ्रमणस्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ “जन सुरक्षा – युवा सृजन संवाद” कार्यक्रममुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत रहटगांव में शिविर आयोजित
8 Nov 2026 हरदा 29°C

ताज़ा ख़बरें हरदा से

Sunday, 8 November 2026
खंडवा

कलेक्टर गुप्ता ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

3 min read
Text Size:

सभी एसडीएम “जल गंगा संवर्धन अभियान” के कार्यों का निरीक्षण करें

खंडवा – कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने सभी एसडीएम एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संचालित कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करें। उन्होंने यह निर्देश सोमवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने नवागत सहायक कलेक्टर सुश्री शिल्पा चौहान का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  के आर बडोले, पुनासा के एसडीएम पंकज वर्मा सहित सभी एस डी एम, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी भी मौजूद थे।

जिला अस्पताल के वार्डों में कूलर की व्यवस्था देखें

कलेक्टर गुप्ता ने बैठक में अपर कलेक्टर  बडोले को जिला अस्पताल के सभी वार्डों का आज ही निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए । उन्होंने कहा कि वार्डो के निरीक्षण में यह अवश्य देखें कि ग्रीष्म ऋतु के इस मौसम में वार्डों में कूलर चल रहे हैं कि नहीं, और उनमें पानी नियमित रूप से डाला जा रहा है कि नहीं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि जिला अस्पताल परिसर में हरियाली बढ़ाने के लिए वर्षा ऋतु में पौधरोपण की तैयारी करें।

जल स्रोतों के आसपास भूजल पुनर्भरण संरचना बनवाएं

कलेक्टर  गुप्ता ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र के उपार्जन केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें और वहां की व्यवस्थाएं देखें । उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को गांव में पंचायत सचिवों के माध्यम से नालियों की साफ सफाई नियमित रूप से करने के निर्देश भी बैठक में दिए । उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल स्रोतों के आसपास भूजल पुनर्भरण संरचनाएं अवश्य बनवाएं, ताकि वर्षा का पानी संबंधित हैंडपंप या ट्यूबवेल को रिचार्ज करता रहे और उनका जलस्तर ना गिरे। उन्होंने जिले के सभी सरकारी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के पेयजल स्रोतों के पानी की टेस्टिंग करने के निर्देश भी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को दिए।

पोषण पुनर्वास केंद्र में कोई भी पलंग खाली ना रहे

कलेक्टर  गुप्ता ने महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी पोषण पुनर्वास केंद्रों में जितने पलंग की क्षमता है, उसी अनुसार कुपोषित बच्चों को नियमित रूप से भर्ती करवाएं और सुनिश्चित करें कि कोई भी पलंग खाली ना रहे। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी जुगतावत को निर्देश दिए कि रक्तदान शिविरों के आयोजन से पूर्व उनके स्थान एवं तिथि का व्यापक प्रचार प्रसार करवाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर का लाभ उठा सकें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए की संबल योजना के तहत जिन मजदूरों ने अपने पंजीयन के लिए आवेदन ऑनलाइन किया है, उनका पात्रता के आधार पर त्वरित निराकरण करें कोई भी आवेदन अनावश्यक लंबित न रहे।

What do you think?