पावनसिटी मैहर

मध्यप्रदेश के मैहर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने पूरे सिस्टम को झकझोर कर रख दिया। जहां एक ओर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा महिलाओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह चर्चा में थी, वहीं मैहर में इसका ठीक उल्टा सख्त संदेश देखने को मिला।

औचक निरीक्षण पर पहुंचीं कलेक्टर विदिशा मुखर्जी जब सिविल अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में दाखिल हुईं, तो एक चौंकाने वाली हकीकत सामने आई एक महिला ने अपने पांचवें बच्चे को जन्म दिया था।
बस फिर क्या था कलेक्टर का तेवर देख अस्पताल में हड़कंप मच गया!
उन्होंने मौके पर ही महिला को कड़े लेकिन संवेदनशील अंदाज़ में समझाया

पांच-पांच बच्चों का पालन-पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य ये कोई आसान बात नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग पर भी गिरी गाज
मामला सिर्फ यहीं नहीं रुका। कलेक्टर ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को घेरा और पूछा

परिवार नियोजन की जागरूकता आखिर जमीन पर क्यों नहीं दिख रही?

उनकी नाराज़गी साफ झलक रही थी। मौके पर ही सख्त निर्देश जारी किए गए
छोटे परिवार के फायदे घर-घर तक पहुंचाए जाएं
मातृ स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाए जिम्मेदार अभिभावक बनने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए

Leave a Reply