पावनसिटी हरदा

जिला पंचायत सभागृह में आज 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस का आयोजन किया,जिला पंचायत की मुख्य।कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ के द्वारा राष्ट्रीय पंचायत दिवस के बारे में जानकारी प्रदान की गई,जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत के द्वारा पंचायतों के सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया गया, जिला पंचायत के सदस्य श्री ललित पटेल के द्वारा पंचायत के सशक्तिकरण हेतु जन प्रतिनिधि की भूमिका के बारे में बताया गया, जिले में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालयों का सर्वाधिक जिओ टैग करने वाली ग्राम पंचायत पिपल्या खुदिया, वाश एंड व्हील में सर्वाधिक सेवा पूर्ण करने वाली ग्राम पंचायत नग़ाबामाल

,एवं मनरेगा जल गंगा अभियान के अंतर्गत समय सीमा में कार्य करने वाली पंचायत धनगांव, ई केबायसी में बेहतर कार्य करने वाली पंचायतों मुक्तापुर एवं पिपल्या कला को सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में जिला पंचायत हरदा एवं जनपद पंचायत हरदा के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply